Rishikesh

11 अप्रैल को ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी रैली

11 अप्रैल को ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है बीजेपी रैली की तैयारी में जुटी हुई है भाजपा इस रैली के जरिए पौड़ी टिहरी और हरिद्वार लोकसभा सीट में बड़ा संदेश देने की कोशिश में लगी हुई है।

आपको बता दे की हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली उधम सिंह नगर में हुई थी और इसके साथ भाजपा ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी मगर जिस तरह से रैली का सिलसिला शुरू हुआ है ।

ऐसे में भाजपा 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में रैली करने जा रही है ऋषिकेश की रैली को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी में जुटी हुई है जिसमें तीनों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल होंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और तमाम विधायक, पदाधिकारी शामिल होंगे 23 विधानसभाओं के पदाधिकारी को रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Back to top button