फेसबुक पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता मोहन रौतेला के खिलाफ़ तहरीर
सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र, अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता मोहन रौतेला के खिलाफ भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला ने गुप्तकाशी थाने में तहरीर देकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर की गई टिप्पणी न केवल अभद्र और अमर्यादित है, बल्कि इससे मातृशक्ति का अपमान हुआ है तथा समाज में गलत संदेश गया है। भाजपा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का माध्यम है, लेकिन इसकी आड़ में किसी महिला या मातृशक्ति के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।



