लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को नारी शक्ति देगी करारा जवाब :आशा नौटियाल

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को नारी शक्ति देगी करारा जवाब :आशा नौटियाल
राहुल गांधी ने नारी शक्ति को किया अपमानित,
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को नारी शक्ति देगी करारा जवाब :आशा नौटियाल
राहुल गांधी के बयान से बेनकाब हुई कांग्रेस
19 मार्च 2023 राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश जताया है राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा की है।
राहुल गांधी ने, हिन्दू धर्म को इंगित कर शक्ति को हराना है यह कह भारत की नारी शक्ति को अपमानित किया है।
उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का बयान नारी शक्ति को अपमानित करने वाला बयान है उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए उनका कहना है कि राहुल गांधी ने नारी शक्ति का अपमान किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी की नारी शक्ति विरोधी मानसिकता रही है ।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कहना है कि हिंदू धर्म में शक्ति का अर्थ मातृशक्ति नारी शक्ति से होता है लेकिन कांग्रेस का आईएनडीआई एलायंस और डीएमके यह कह रहे हैं कि उनको इस शक्ति को समाप्त किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति का सम्मान करना नहीं जानती है कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने नारी शक्ति के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का जो बयान दिया है उनको लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति करारा जवाब देगी
उनका कहना है कि उत्तराखंड महिला मोर्चा राहुल गांधी के बयान की निंदा करता है। जिस तरह से हमारी शक्ति के खिलाफ बयान दिया है । उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नारी शक्ति का हमेशा से सम्मान करती है नारी के उत्थान को लेकर भाजपा संचालित किया है ।महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है । कांग्रेस पार्टी के दोहरा चरित्र दिखा दिया है जो इस तरह से नारी शक्ति को अपमानित करने का काम करती है ।
उनका कहना है कि भाजपा सरकार नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान को लेकर काम कर रही है नारी शक्ति के सम्मान दिला रही है । कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं ताकि महिलाएं सशक्त हो सके मगर कांग्रेस पार्टी उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है



