
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अल्मोड़ा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताबड़तोड़ प्रदेश में जनसभाओं को कर रहे हैं चाहे उत्तरकाशी हो या पिथौरागढ़ अल्मोड़ा सभी जिलों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं ।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल लोकसभा सीट में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद बाजपुर कुंडेश्वरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश में सभी पांचो लोकसभा सीटों के लिए आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं भाजपा ने प्रदेश में पांचो लोकसभा सीटों को जीतने का एक बार फिर से दावा किया है जिस तरह से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
एक बार फिर से इस तरह से जीत को हासिल करने की रणनीति के तहत काम कर रही है फिलहाल देखना होगा कि विपक्षी दलों की क्या भूमिका रहती है किस तरह से विपक्षी दल किस तरह चुनाव में जन समर्थन जुटा पाते हैं।
मगर भाजपा ने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया है।


