राजनीति

विधानसभा में पेश हुआ UCC, तो लगे जय श्री राम के नारे !

देहरादून: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार 6 फरवरी 2024 को उत्तराखंड सरकार का समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित विधेयक सदन में पेश हो गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने सदन में UCC विधेयक को पेश किया है।

इस दौरान सदन में चारों ओर जय श्री राम के नारे गूंजे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ देहरादून स्थित अपने आवास से रवाना हुए थे। उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान आज मंगलवार 6 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे UCC विधेयक पेश किया। उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश किए गए UCC बिल पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये निसंदेह इस समय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस समय के समाज को और विशेषकर महिलाओं के लिए UCC से बड़ी खुशी क्या हो सकती है? ये उन्हें समान अधिकार देगा। CM पुष्कर सिंह धामी ने आज इसे पूरे राज्य के लिए गर्व से सदन में पेश किया है। अब देर में फिर सदन शुरू होगा.. तैयार रहिये एक नए युग के लिए।

Related Articles

Back to top button