राजनीति
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

रविवार सुबह हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि यह घटना बहुत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने बाबा केदारनाथ से घटना में हताहत हुए पुण्य आत्माओं की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कहा कि सरकार द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जाँच की जाएगी और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक आशा नौटियाल ने घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर वार्ता कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व घटना में मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजे एवं हरसंभव मदद की माँग की।



