Big breaking :-हरिपुर कालसी में आकार ले रहा उत्तराखंड का पहला भव्य यमुना घाट, जुलाई तक होगा पूर्ण

*हरिपुर कालसी में आकार ले रहा उत्तराखंड का पहला भव्य यमुना घाट, जुलाई तक होगा पूर्ण*
*मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर तेजी से चल रहा हरिपुर यमुना घाट निर्माण कार्य*
*धामी सरकार का धार्मिक पुनर्जागरण मॉडल, हरिपुर में लौटेगी सदियों पुरानी तीर्थ परंपरा*
*आस्था, इतिहास और पर्यटन का संगम बनेगा हरिपुर कालसी*
*हरिपुर यमुना घाट के जरिए जौनसार-बावर को नई धार्मिक पहचान देने की तैयारी*
*हरिपुर कालसी में आकार ले रहा उत्तराखंड का पहला भव्य यमुना घाट, जुलाई तक होगा पूर्ण*
*मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर तेजी से चल रहा हरिपुर यमुना घाट निर्माण कार्य*
*धामी सरकार का धार्मिक पुनर्जागरण मॉडल, हरिपुर में लौटेगी सदियों पुरानी तीर्थ परंपरा
*आस्था, इतिहास और पर्यटन का संगम बनेगा हरिपुर कालसी*
*हरिपुर यमुना घाट के जरिए जौनसार-बावर को नई धार्मिक पहचान देने की तैयारी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के हरिपुर कालसी में निर्माणाधीन राज्य के पहले भव्य यमुना घाट के कार्यों को जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी द्वारा वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था।


मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हरिपुर कालसी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल के रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। घाट निर्माण कार्य के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना की देखरेख कर रहा है।
देवभूमि उत्तराखंड यमुनोत्री धाम के रूप में मां यमुना के उद्गम स्थल की भूमि होने के बावजूद राज्य में अब तक ऐसा कोई विकसित घाट नहीं था, जहां श्रद्धालु स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान कर सकें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए इसे अपनी घोषणा सूची में शामिल किया और हरिपुर कालसी में भव्य यमुना घाट निर्माण का संकल्प लिया।



