राजनीति

भारत के विकास में जीएसटी का नया स्लैब पी साबित होगा मील का पत्थर

भारत के विकास में जीएसटी का नया स्लैब पी साबित होगा मील का पत्थर आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत5 सितंबर 2025 जीएसटी में जिस तरह से केंद्र सरकार ने छूट देने का निर्णय किया है इसको लेकर फिक्की फ्लो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है और खुशी जाहिर की है।डॉ गीता खन्ना चेयरपर्सन फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर, उनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने जीएसटी के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है इससे आम लोगों को काफी फायदा पहुंचाने जा रहा है। खासतौर से मिडिल क्लास के महिलाओं को भी इसका फायदा मिलेगा । केंद्र सरकार का फैसला ऐतिहासिक है आने वाले त्योहारों के सीजन में आम लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।उनका कहना है कि जीएसटी (GST) में हालिया छूट से आम लोगों और उद्योगों दोनों को फायदा होने जा रहा है । बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे। आम लोगों को फायदा होगा फायती रोजमर्रा के सामान सस्ते हो जायेगे कई आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरें कम कर दी गई हैं, जिससे वे अधिक किफायती हो गई हैं।स्वास्थ्य सेवा में राहत मिलेगी जीवनरक्षक दवाएं और व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा अब जीएसटी मुक्त हो गए हैं।उपभोक्ता वस्तुओं पर छूट मिलेगी AC, बड़े टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं पर GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है।छोटे वाहन सस्ते: दोपहिया वाहन और छोटी कारें भी अब 18% जीएसटी के दायरे में आ गई हैं, जिससे वे सस्ती हो जाएंगी।त्योहारों से पहले राहत देने की कोशिश है ये कटौतियां त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देंगी। कौन-कौन से प्रमुख सामान सस्ते होंगेखाद्य पदार्थ: भारतीय ब्रेड (चपाती, रोटी, पराठा, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) अब जीएसटी मुक्त हैं। मक्खन, घी, नमकीन और भुजिया जैसे अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी दर 12-18% से घटाकर 5% कर दी गई है।स्वास्थ्य संबंधी: व्यक्तिगत उपयोग की दवाएं अब 5% जीएसटी आकर्षित करती हैं, और 33 जीवनरक्षक दवाएं जीएसटी मुक्त हैं। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम जीएसटी मुक्त कर दिए गए हैं।हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, और बर्तन अब 12% जीएसटी के दायरे में आते हैं। AC, 32 इंच से बड़े टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर जीएसटी दर 18% हो गई है।अन्य: सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे प्रति बैग 25 से 30 रुपये की कमी आने का अनुमान है। उत्पादन में तेजी आएगी जीएसटी कटौती और छूट से कुछ क्षेत्रों में उत्पादन की लागत कम होगी, जिससे विकास को बढ़ावा मिलेगा।बिक्री में वृद्धि होगी ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक जैसे क्षेत्रों में उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स कम होने से बिक्री बढ़ने की संभावना है, जिससे त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड 60% की वृद्धि का अनुमान है।राजस्व में इजाफा: टैक्स आधार बढ़ने और चोरी रोकने के उपायों से सरकार के राजस्व संग्रह में वृद्धि हुई है। टैक्स कम होने से भारतीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। नेहा शर्मा नेशनल गर्वनिंग बॉडी मेंबर पूर्व चेयरपर्सन फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से आम लोगों को जीएसटी में छूट करके राहत पहुंचाने की निर्णय किया गया है यह सराहनीय है।केंद्र सरकार द्वारा घोषित ऐतिहासिक जीएसटी सुधार का स्वागत किया है कर स्लैब को तर्कसंगत बनाने, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे आवश्यक क्षेत्रों को छूट देने तथा प्रमुख वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों को कम करने से यह सुधार सीधे तौर पर लोगों को लाभ पहुंचाएगा—घर-परिवार का खर्च घटेगा और जीवन व स्वास्थ्य बीमा और अधिक किफायती होगा।उद्योगों के लिए, विशेषकर एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए, सरल अनुपालन, तेज़ रिफंड और कम कर दरें परिचालन चुनौतियों को कम करेंगी, तरलता बढ़ाएँगी और ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का सशक्त माहौल तैयार करेंगी।महिलाओं के लिए यह सुधार विशेष रूप से महत्वपूर्ण है—सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, बीमा और रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएँ उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाएँगी। साथ ही, महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को कर सरलीकरण और तरलता का लाभ मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार दे सकेंगी।इस प्रकार जीएसटी 2.0 जन-हितैषी, उद्योग-हितैषी और महिला-हितैषी सुधार है—जो उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करेगा, महिलाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाएगा और भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाएगा।

Related Articles

Back to top button