उत्तराखण्ड

27 फरवरी को दिन में 12:30 बजे पेश होगा उत्तराखंड का बजट

उत्तराखंड सरकार 27 फरवरी को दिन में 12:30 बजे प्रदेश का आम बजट पेश करने जा रही है वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट को पेश करेंगे सरकार ने आम लोगों के सुझाव के आधार पर बजट को तैयार किया है जिसमें आम लोगों के सुझाव को भी प्राथमिकता दी गई है खास तौर से युवाओं महिलाओं उद्यमियों किसानों को सरकार ने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि 2024 और 25 के बजट को लेकर सरकार पूरी तैयारी में है 27 फरवरी को 12:30 बजे दिन में बजट को पेश किया जाएगा सबसे खास बात है कि सरकार प्रदेश को एक बेहतर बजट देने जा रही है उनका कहना है कि अभी तक की जो परंपरा शाम 4:00 बजे की बजट को पेश करने की थी उससे अलग हटकर दिन में 12:30 बजे बजट को पेश किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बजट के आने पर ही प्रतिक्रिया दी जाएगी मगर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रश्न कल के दौरान सरकार को घेरने के लिए काम किया जाएगा महंगाई बेरोजगारी जैसे मसले को लेकर सरकार को कांग्रेस पार्टी गिरने का काम करेगी ऐसे में विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार भी हो सकता है

Related Articles

Back to top button