राजनीति

सीएम धामी ने राजधानी वासियों को दी सौगात

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया है । जबकि 111 करोड रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी वासियों को बड़ी सौगात दी है। आज इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित का शुभारंभ किया गया है। शहर में 11 स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग के स्टेशन बनाए गए हैं। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भिक्षावृत्ति रोकने के लिए तीन रेस्क्यू वाहनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राजधानी देहरादून में जिस तरह से इलेक्ट्रॉनिक बसों संचालन हो रहा है। उसके लिए इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन का बनाया गया है। LIVE: कनक चौक, देहरादून में ऑटोमेटेड पार्किंग एवं अन्य विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम https://youtube.com/live/Davqmfm3lO8?feature=share

Related Articles

Back to top button