रंगड़, नेगी,रावत समेत कईयों की हुई घर वापसी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस मौके जितेंद्र नेगी महावीर रंगड़ टीकाराम मैखुरी दिनेश रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई ।
भाजपा में सभी की घर वापसी हुई आपको बता दे कि ऐसे भाजपा के कार्यकर्ता जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
उन्हें सदस्यता दिलाई गई है इस मौके पर भाजपा की गई वरिष्ठ पदाधिकारी थी मौजूद रहे सबसे महत्वपूर्ण बात है विधानसभा चुनाव के दौरान कई इलाकों में भाजपा की कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि यह सिलसिला मतदान के दिन तक जारी रहेगा बीजेपी में शामिल होने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है।



