राजनीति

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का l आज से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का l आज से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड*

– योगी सरकार ने 23 दिसंबर को जारी किया था अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन

– यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की 60 हजार से अधिक पदों के लिए 50 लाख उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

लखनऊ, 13 फरवरी: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की वेबसाइट पर जाकर 13 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, बोर्ड ने 10 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों के एग्जामिनेशन सेंटर्स की लिस्ट जारी की थी। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। बता दें कि ‘मिशन रोजगार’ के तहत योगी सरकार ने 23 दिसंबर को प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। प्रदेश के युवा काफी समय से यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार से ज्यादा रिक्त पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button