राजनीति

देहरादून के कई इलाकों में 26 अप्रैल तक बिजली कटौती

देहरादून के पथरीबाग इलाके में 33 केवी की नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में अगले छह दिनों तक बिजली की आंखमिचौली जारी रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने 26 अप्रैल तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की घोषणा की है।इन इलाकों में होगा बिजली कटौती का असर:देवऋषि एन्क्लेवआशीर्वाद एन्क्लेववसुंधरा एन्क्लेवत्रिमूर्ति विहारदेहराखासपटेलनगर थानासाईंबाबा एन्क्लेवनारायण विहारओम सिटीपाम सिटीअवंतिका विहारकारगी रोडकारगी चौकआदर्श विहारबहुगुणा कॉलोनीटीएचडीसी कॉलोनीविद्या विहारक्यों की जा रही है बिजली कटौती?UPCL के अनुसार यह शटडाउन टर्नर रोड बिजलीघर के अधीन पथरीबाग उपकेंद्र की 33 केवी लाइन को सुदृढ़ बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर और बेहतर बनाया जा सके।हालांकि इस दौरान हजारों लोगों को गर्मी और बिजली की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button