भाजपा प्रत्याशियों के नाम की जल्द जारी होगी सूची

भाजपा मुख्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक चल रही है । बैठक मे उत्तराखण्ड चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा दुष्यंत कुमार गौतम चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी सहित प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के तहत गठित विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं सह प्रमुख उपस्थित हैं ।
तेरी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जहां भाजपा जुटी हुई है वही दावेदारों के नाम का एक फाइनल तैयार किया जा रहा है दावेदारों के फाइनल तैयार होने के बाद इसे पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा जिसमें अलग-अलग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की दावेदारी की है ।
ऐसे में पार्टी पहले कमान दावेदारों के फाइनल के नाम पर चर्चा करेगा इसके बाद प्रत्याशियों के नाम की सूची को जारी किया जाएगा आज भाजपा राज्य चुनाव समिति की बैठक चल रही है।
जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है ऐसे में टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा हरिद्वार नैनीताल जैसे विधानसभाओं के दावेदारों के नाम को लेकर विचार मंथन चल रहा है



