पौड़ी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी 26 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

पिछले एक पखवाड़े से जहां होली की खुमारी देखने को मिली है वहीं अब प्रदेश में सियासी पर भी चढ़ने लगा है 26 मार्च को पौड़ी लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि लगातार कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं और उनका कहना है भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे कई मंत्री और विधायक भी रहेंगे ।
उनका कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम ही भाजपा के प्रत्याशियों की जीत का आगाज होगा भाजपा प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर जीत फतह करेगी ।
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का कहना है कि यह नामांकन पत्र उनका नहीं है बल्कि यह पौड़ी की जनता का है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं में नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।


