उत्तराखण्ड

पोस्टर पर गरमाई सियासत

उत्तराखंड के पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में लगा पोस्ट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है एक पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है पोस्ट में कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी गई है कि देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को इस क्षेत्र में घूमने प्रतिबंधित है और उत्तराखंडवासियों से निवेदन किया गया है कि सीडीएस बिपिन रावत का अपमान करने वाली कांग्रेस को इस बार जवाब दें।

फिलहाल जिस तरह से यह पोस्ट सुर्खियां बटोर रहा है ऐसे में राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है आपको बता दे की 19 अप्रैल को मतदान होना है उसके पहले तरह-तरह के आरोप और प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं मगर जिस तरह से पोस्ट लगाया गया है उसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग भी सभी स्थितियों पर नजर बनाई हुए है ताकि किसी भी हालत में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button