राजनीति

नारी शक्ति को सलाम : गीता धामी ने दी आत्मनिर्भरता की सीख

देहरादून (संवाददाता)। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देहरादून के आरडीटी सभागार, सर्वे चौक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता धामी (मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और देश की प्रगति संभव है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, डॉ. नेहा शर्मा (प्रदेश मंत्री), मधु भट्ट (राज्य मंत्री), दीप्ति भारद्वाज (प्रदेश महामंत्री), सिद्धार्थ अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, देहरादून महानगर), डॉ. गीता खत्री, सुमन सिंह, वंदना ठाकुर (प्रदेश कोषाध्यक्ष) तथा स्वेता बांधनी (रेड राइस वूमेन) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहल करने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button