राजनीति

नए एमडी से मिले संविदा कर्मचारी, निगम हित में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

देहरादून: उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य प्रदेश और निगम हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन के साथ पूरी निष्ठा एवं मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में निगम की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने संगठन को आश्वस्त किया कि संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने सहित उनकी अन्य लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय के साथ निगम हित में कार्य करने पर जोर दिया।

संगठन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) का भी आभार व्यक्त किया। संगठन का कहना था कि सरकार ने एक अनुभवी, ऊर्जावान और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध अधिकारी को यूपीसीएल जैसे आम जनता से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपकर सराहनीय निर्णय लिया है।

प्रतिनिधिमंडल में यूपीसीएल एवं पिटकुल के अनेक संविदा कर्मचारी शामिल रहे। इनमें विनोद कवि, सुनील चौहान, कुलदीप रमोला, अनिल नौटियाल, बिजेंद्र भंडारी, घनश्याम शर्मा, नीरज उनियाल, मालती कपूर, हेमलता गुसाईं, ममता भट्ट, अनिल नेगी, नीतू लिम्बू, ज्योति ध्यानी, आरती आहूजा, संगीता नेगी, दीपक रावत, जितेंद्र नेगी, जयवीर भंडारी, केसर फनियाल, रश्मि ठाकुर, नंदनी, नवीन शर्मा, रणवीर रावत, देवेंद्र रावत, दीपिका, महेंद्र, विनोद ध्यानी, महेश चमोली, पद्मिनी, नीलांबरी, स्नेहा, रेनू, प्रमोद बिष्ट, राजू भंडारी, भावना एवं शैलेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button