डीएम का बोया आधुनिक इन्टेंसिव केयर सेंटररूपी बीज, वृक्ष बन स्ट्रीट चाईल्ड के भविष्य बदलने की ओर अग्रसर

सेंटर में लाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला प्रशासन का यही प्राथमिकता है कि अन्तिम व्यक्ति बच्चे, महिला, बजुर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंहुचे, इसके लिए ‘‘आउटऑफ द वे’’ जाकर भी प्रयास करने होंगे तो वह किये जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों, एनजीओ, फील्ड स्टॉप से अपेक्षा करते हुए कहा कि कहा कि इस सेंटर को सफल बनाने निंरतर प्रयास करना है। काई भी बच्चा अपने बचपन तथा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रह इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम में लिप्त बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने का जिलाधिकारी का ही आईडिया था, जिसके फलस्वरूप प्रभावी माइक्रो प्लान तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट चिल्ड्रन्स को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु तैयार किए गए प्लान को धरातल पर उतारने में लगे विभाग, एनजीओं निंरतर कार्य करें इसके लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी इसके लिए प्रशासन निरंतर कर रहा है। आज मुख्य शिक्षा की धारा से जुड़ने वाले बच्चों में कार्तिक कुमार आयु 5 वर्ष कक्षा 1, शिवानी 7वर्ष कक्षा 2रोशनी 9 वर्ष कक्षा 4, अंजलि 13 वर्ष कक्षा 7, चंदन 11 वर्ष, कक्षा 6, सोनाक्षी 4वर्ष एकेजी, सूरज 8 वर्ष कक्षा 1, बादल 11 वर्ष कक्षा 1, लक्ष्मी 13 वर्ष, ज्योनी 13वर्ष, रजनी 11 वर्ष कक्षा 6, करण 5 वर्ष कक्षा1, इंन्द्रजीत 13वर्ष कक्षा 5, अजीत 10 वर्ष कक्षा 4, आर्यन 6 वर्ष कक्षा 2, असलापन 10 वर्ष कक्षा 3, फिजा 8 वर्ष कक्षा 2, सत्रू 13 वर्ष कक्षा 7,पवन 13 वर्ष कक्षा 7 में दाखिला दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपर निदेशक शिक्षा प्रदीप रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री घिल्डियाल, आसरा ट्रस्ट की चेयरपर्सन शैला बृजनाथ, सचिव अदिति कौर, नीतू खन्ना, अमित बलोदी, आदि उपस्थित रहे।



