राजनीति

चंद्रबाबू नायडू को चुना गया तमिल नाडू के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, कल शपथ ग्रहण समारोह; पीएम मोदी होंगे शामिल

आंध्र प्रदेश विस चुनाव में को प्रचंड बहुमत मिला है। टीडीपी ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को एनडीए के सीएम उम्मीदवार के तौर पर नायडू के नाम पर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मोहर लगाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन लिया गया है। बुधवार यानी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उधर, सहयोगी दल जनसेना विधायक दल की बैठक मंगलवार सुबह मंगलागिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता चुना गया।

विजयवाड़ा में तेलुगू देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नायडू के नाम पर मोहर लगाई गई। आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण भी एनडीए की बैठक में पहुंचे। दोनों ने सीएम उम्मीदवार के रूप में चंद्रबाबू नायडू को समर्थन दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह नायडू को सर्वसम्मति से टीडीपी विधायक दल का नेता चुना गया था।

Related Articles

Back to top button