राजनीति
हल्द्वानी पुलिस ने दंगे की मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी दंगे के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है अब तक कुल 81 उपद्रव करने वालो को गिरफ्तारी कर चुकी है लगातार जगह-जगह दबिश दे रही है
नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नामजद अभियुक्त अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। आज 02 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मीडिया सेल,
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।



