उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , महिलाओं के उत्थान पर चर्चा

नेहरूग्राम,देहरादून स्थित अरूदीप हाउस में नव चेतना समिति की अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों सम्बंधित बैठक समन्ना हुई ।

नव चेतना समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पैम्फलेट वितरण के माध्यम से अभियान चला रही है.


बैठत में समिति की संयोजक दीप्ति रावत बिष्ट ने कहा की इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम लोकसभा चुनाव प्रचार के माहौल में मना रहे हैं। लोकसभा में हमारे जीवन – निर्धारण की नीतियों का निर्माण होता है। हमारे देश मे भारतीय जनता पार्ती का 10 वर्षों से शासन है, जो कि जनमानस की जीवन स्थितियो मे प्रभावी परिवर्तन के आंकलन के लिये पर्याप्त समय है। वर्तमान समय में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों व नामचीन राजनेताओ के निर्लज्ज व्यवहार ने राजनैतिक टिप्पणी करने को संदेहास्पद व अविश्वसनीय बना दिया है फिर भी नव चेतना समिती आम इंसानो के बीच सामाजिक कार्य करने वाले संगठन होने के नाते स्वयं को राय रखने से अछूता नही रख सकती।


विश्व आर्थिक मंच यानी डब्ल्यूईएफ़ (WEF) प्रत्येक वर्ष वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट जारी करता है। इस रिपोर्ट का उद्देश्य विभिन्न देशों के 4 प्रमुख क्षेत्रों- स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिकी तथा राजनीति- में महिलाओं और पुरुषों की पहुँच के अंतर को मापना है।

वर्ष 2022 के लिए WEF ने 146 देशों के लैंगिक अंतराल का आंकलन किया है। भारत को इसमें 135वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। 2006 में जब इस सूचकांक की शुरुआत हुई थी तब भारत 115 देशों में 98वें स्थान पर था। 2012 में यह रैंकिंग 135 देशों के मुकाबले 105 थी। मात्र 6 वर्ष पहले, 2016 में भारत इस सूचकांक में 87वें स्थान पर था

Related Articles

Back to top button