राजनीति

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत पत्रकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 07 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज वरिष्ठ पत्रकार, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं दैनिक जागरण के स्टेट ब्यूरो चीफ विकास धूलिया के निधन पर उनके आवास पहुंचकर दिवंगत पत्रकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं। मंत्री जोशी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button