राजनीति

सोमेश्वर: मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 25.5 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए स्वीकृत

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के कई गांवों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 25.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

जनता दरबार में उठीं ये प्रमुख समस्याएं:

मंत्री ने सबसे पहले महतगांव के मां कालिका मंदिर परिसर में जन बैठक की। यहां ग्रामीणों ने पेयजल संकट, कच्ची सड़कों, राशन कार्ड की समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता जैसी समस्याएं रखीं।
मंत्री ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए, जबकि अन्य मामलों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

घोषित निधियों का विवरण:

  • महतगांव कालिका मंदिर सौंदर्यीकरण: ₹3 लाख
  • महिलाओं के समूह को रोजगार हेतु: ₹2.5 लाख
  • सुतर गांव भैरव मंदिर नवनिर्माण: ₹2.5 लाख
  • गोलू मंदिर (अनुसूचित जाति बस्ती, सुतर गांव): ₹2 लाख
  • ककलना गांव – कत्यूर देवता स्थल विकास: ₹2.5 लाख
  • कालिका मंदिर मार्ग निर्माण: ₹1.5 लाख
  • कुवाली क्षेत्र – शिव व शनि मंदिर निर्माण: ₹1.5 लाख
  • पाखुला पेयजल लाइन: ₹1.5 लाख
  • वूंगा रोड निर्माण: ₹1.5 लाख
  • हरज्यू मंदिर (लिलाड़ी) सौंदर्यीकरण: ₹2 लाख
  • बद्रीनाथ मंदिर (कुवाली) सौंदर्यीकरण एवं निर्माण: ₹2 लाख
  • श्मशान घाट मार्ग निर्माण: ₹1.5 लाख
  • गांव में रेलिंग लगाने हेतु: ₹1.5 लाख

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। ग्रामीणों ने मंत्री के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button