हल्द्वानी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 13 अप्रैल को होगी रैली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 13 अप्रैल को हल्द्वानी में रैली होने जा रही है भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली की तैयारी में जुट गई है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि लगातार भाजपा के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं उनका कहना है कि इसी तरह से 14 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली का आयोजन रुड़की श्रीनगर और देहरादून में किया जाएगा उनका कहना है कि 2 दिन तक चलने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अधिक मतों के साथ प्रदेश की सभी सीटों को जीतेगी जनता का आशीर्वाद मिलेगा।