अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का समापन समारोह रोम,

अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का समापन समारोह रोम, इटली स्थित एफएओ मुख्यालय में एक हाइब्रिड स्वरूप में हुआ
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी ने प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विभिन्न सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ वैश्विक अवसर की शोभा बढ़ाई और सुपरफूड के वैश्विक अभियान में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य भाषण दिया
Posted On: 30 MAR 2024 12:23PM by PIB Delhi
खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने 29 मार्च 2024 को एफएओ मुख्यालय, रोम, इटली में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष (आईवाईएम) 2023 का समापन समारोह आयोजित किया। उच्च-स्तरीय हाइब्रिड कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत तौर पर और वर्चुअली दोनों तरह से शामिल होने की अनुमति दी गई और इसमें भारत सरकार की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सम्मानित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

भारत सरकार की ओर से अपर सचिव, श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने और अपनाने में विभिन्न स्टार्ट-अप, उद्योगों, एफपीओ सहित भारत के संपन्न मोटे अनाज से जुड़े इकोसिस्टम के महत्व पर जोर दिया।
एफएओ के महानिदेशकडॉ. क्यू डोंग्यू ने आधिकारिक समापन समारोह में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में, मोटे अनाज से संबंधित पहल को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सराहना की तथा सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण प्राप्त करने में मोटे अनाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।



