उत्तराखण्डपौड़ी

भाजपा के पौड़ी लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, उमड़ा अपार जन सैलाब

भाजपा के पौड़ी लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, उमड़ा अपार जन सैलाब

पौड़ी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज नामांकन पत्र जारी कर दिया है ।

भाजपा के भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे । नामांकन जुलूस में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा।

ऐसे में भाजपा के पदाधिकारी गदगद नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट के साथ में कई विधायक पदाधिकारी मंत्री नामांकन जुलूस में मौजूद रहे ।
वही कार्यक्रम में पहुंचेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कार्य कर रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है बड़ी परियोजनाओं पर लगातार काम हो रहा है। ऑल वेदर रोड बद्रीनाथ केदारनाथ का मास्टर प्लान हो मानस खंड पर्वत माला के विकास की बात हो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे है जिसकी वजह से उत्तराखंड विकास की नई इबादत लिख रहा है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के विकास को लेकर कार्य किया है जन समर्थन मिल रहा है ।

उनका कहना है कि नामांकन जुलूस में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा इससे साफ है कि भाजपा के प्रति लोगों का किस तरह से विश्वास बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है जिसका फायदा उत्तराखंड वासियों के लिए रहा है।

अनिल बलूनी का कहना है कि यह उनका नामांकन नहीं बल्कि पौड़ी के लोगों का नामांकन है जिस तरह से लोगो का जन समर्थन मिला है ।

इससे साफ है कि भाजपा के प्रति लोगों का लगातार विश्वास कर रहा है उनका कहना है कि आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है लोगों का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है ऐसे में भाजपा प्रदेश में एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाएगी।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार की मदद से 30 करोड रुपए की लागत से काम किया गया । 178 करोड रुपए की लागत से जल योजना की मंजूरी मिली है ।16000बीटीसी को मान्यता दिलाई गई। लगातार केंद्र राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास को लेकर काम रही है।

Related Articles

Back to top button