जानिए अनूप सिंह रावत कैसे बने नमो ऐप के प्रदेश संयोजक

उत्तराखंड में भाजपा चुनाव दर चुनाव मजबूत होती जा रही है 2022 के लोग विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की ।
2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पूरी शिद्दत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है । नमो एप के प्रदेश संयोजक अनूप सिंह रावत का कहना है कि नमो एप जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है ।
ढाई लाख से अधिक लोग नमो ऐप के जरिए उत्तराखंड में जुड़े हुए हैं जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को उन्हें जानने का मौका मिलता है ।
अनूप सिंह रावत का कहना है कि 2015 में उन्होंने नमो एप में काम करना शुरू किया था भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से बुलावा आया जहां पर उन्होंने नमो ऐप को लेकर के इंटरव्यू भी दिया मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिली फिर भी लगातार नमो एप से जुड़े रहे।
जन-जन तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचने में अपना योगदान देते रहे । दोबारा उनका दिल्ली में इंटरव्यू हुआ और उन्हें नमो ऐप उत्तराखंड का संयोजक मनोनीत किया गया ।
अनूप सिंह रावत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें आमंत्रित किया गया था साथ ही उन्हें वस्त्र भी भेट की गई और उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें बधाई पत्र भी मिलता रहता है।
इतना नहीं हाल के दिनों में देश के क्रिकेटर्स अवार्ड में भी उन्हें आमंत्रित किया गया था विशेष सम्मानित सदस्य के तौर पर कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभाग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के 30 सक्रिय सदस्यों को फॉलो करते हैं जिसमें से अनूप सिंह रावत एक हैं ग्रेजुएशन तक पढ़ाई करने वाले अनूप रावत का कहना है कि लगातार वह नमो एप में सक्रिय रहते हैं और जो भी योजनाएं आती हैं उसको जन जन तक पहुंचने में अपना पूरा योगदान देते हैं।
प्राइवेट कंपनी में काम भी किया था और जब से नमो ऐप में है उन्होंने प्राइवेट कंपनी में काम करना बंद कर दिया फिलहाल आपको बता दे कि नमो एप एक सक्रिय एप है जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है ।



