अयोध्या में सीएम धामी ,अपनी कैबिनेट के साथ सुख शांति समृद्धि के लिए करेंगे पूजा

राम दरबार, धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ आज अयोध्या जा रहे हैं 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे साथ ही उत्तराखंड वासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
इस मौके पर कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे अयोध्या के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार काफी समय से तैयारी कर रही थी ।

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के मौके पर उत्तराखंड में कई बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर सरकार ने 2 फरवरी के प्रस्तावित अयोध्या जाने के कार्यक्रम कोई स्थगित कर दिया था।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के साथ अयोध्या में जा रहे हैं जहां कई घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखेंगे सबसे खास बात है कि अयोध्या में पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जा रहे हैं ।
जहां उत्तराखंड वासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे अनुष्ठान में भी शामिल होंगे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।



