राजनीति

श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी ने था भाजपा का दामन, 2 कांग्रेस के पार्षद भी जुड़े

देहरादून :  उत्तराखंड की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज होने के बीच भाजपा को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम की मेयर आरती भंडारी समेत कुल 10 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इनमें 8 पार्षद पहले निर्दलीय थे जबकि 2 पार्षद कांग्रेस से जुड़े हुए थे। इस कदम से नगर निगम में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो गई है और स्थानीय स्तर पर पार्टी का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है।

यह घटना उत्तराखंड की निकाय राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। श्रीनगर नगर निगम की स्थापना के बाद 2025 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतकर आरती भंडारी गढ़वाल की पहली महिला मेयर बनी थीं। उन्होंने उस समय भाजपा प्रत्याशी को हराया था। अब वही मेयर और उनके साथ कई पार्षद भाजपा के झंडे तले आ गए हैं। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय नेतृत्व की आकर्षक छवि का परिणाम बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button