विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने दी बधाई

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रविवार को पूर्व उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को प्रतिष्ठित ‘ भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। ‘
6उन्होंने और उनके साथियों पर ही आधारित फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या और एक दूसरे में एक ही बार बार य्य्य्यउन्होंने कहा कि ‘माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है।
देश की राजनीति में और देश के विकास में आडवाणी का अमुल्य योगदान है। उनका कार्य हम सब के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण व सामाजिक सशक्तिकरण में उनका योगदान हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते हैं।
आडवाणी जी ने निःस्वार्थ भाव से सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए सदैव कार्य किए, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके यह संकल्प साकार हो रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भारत रत्न से सम्मानित किया।



