लखनऊ
सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हे डॉ सुभाष चन्द्र सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ” लखनऊ की महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पतियाँ” भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रदेश में चल रही विकास कार्यों के बारे में राज्यपाल से चर्चा की। प्रदेश सरकार युवाओं महिलाओं और किसने के उत्थान को लेकर जिस तरह से कम कर रही है । उन तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई ।औपचारिक तौर पर हुई वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पुस्तक को भी भेंट किया।


