उत्तराखण्ड

10000 के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स,उत्तराखण्ड और मेरठ पुलिस द्वारा 10 हजार रूपये के इनामी दुष्कर्मी की तलाश में देहरादून में की गई संयुक्त छापेमारी ।

विगत एक वर्ष से थाना दौराला जनपद मेरठ क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना करके हो गया था फरार, उत्तराखंड एसटीएफ के सहयोग से इनामी अपराधी, आया पुलिस की गिरफ्त में।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि थाना दौराला, जनपद मेरठ द्वारा अपने क्षेत्र से से विगत एक वर्ष से फरार दस हजार रुपए के इनामी अपराधी निखिल कुमार के बारे में सूचना उत्तराखंड एसटीएफ साझा की गई। जिस पर एसटीएफ की एक टीम द्वारा जनपद देहरादून में उक्त फरार अपराधी के छिपे होने के संभावित स्थानों पर थाना दौराला जनपद मेरठ पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए उक्त फरार इनामी अपराधी को विंडलास अपार्टमेंट गोवा वाला देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अपराधी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है कि अभियुक्त द्वारा थाना दौराला, जनपद मेरठ क्षेत्र में विगत वर्ष माह फरवरी में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की गई थी, इस संबंध में जनपद मेरठ थाना दौराला के मु०अ०सं० 229/2023 धारा 376, 323, 504, 506 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त लगातार तभी से फरार चल रहा था। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, उत्तर प्रदेश द्वारा ₹10000 की इनाम की घोषणा की गई थी। उपरोक्त वांछित अभियुक्त निखिल कुमार को उत्तराखंड एसटीएफ एवं जनपद मेरठ की थाना दौराला पुलिस द्वारा संयुक्त दबिश में विण्डलास अपार्टमेन्ट, कुंआवाला देहरादून से गिरफ्तार किया गया

1- निखिल कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम समौली थाना दौराला जनपद मेरठ उ०प्र० । उम्

Related Articles

Back to top button