मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है सचिवालय में 1:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पशुपालन मंत्री महिला बाल विकास मंत्री स्वास्थ्य मंत्री शहरी विकास मंत्री सैनिक कल्याण मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे
आज की कैबिनेट की बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य परिवहन आबकारी के साथ कई विभागों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है आज की कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र को लेकर की भी चर्चा हो सकती है बजट सत्र का आयोजन सरकार जल्द करने जा रही है।
आज की कैबिनेट की बैठक पर सबकी नज़रें लगी है सरकार विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों पर भारती के लिए विज्ञापन जारी करने के बारे में भी फैसला ले सकती है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से प्रदेश के विकास को लेकर काम कर रही है
ऐसे में आज की कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला हो सकते हैं खास तौर से हाल की हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर के भी कैबिनेट में बैठक चर्चा हो सकती है सरकार ने अतिक्रमण के स्थान पर थाना बनाने का फैसला किया है जबकि वहां पर पुलिस चौकी को खोला जा चुका है ऐसे में आज की कैबिनेट की बैठक कई लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



