मध्य प्रदेश का अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, गिरोह की 02 महिला अभियुक्ताओ को पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार

साथ ही उक्त महिलाओं के घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों में अस्थाई ठिकाना बनाकर घटना के लिए रैकी करने तथा घटना को अंजाम देकर पुनः उक्त स्थान पर चले जाने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर की ओर जाने वाले रास्ते से 02 संधिक्त महिलाओ को, जो पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ी में भागने का प्रयास कर रही थी, हिरासत में लिया गया, जिनसे नाम-पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश तथा काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा, तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। दोनो महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा pnb बैंक में एक महिला का पर्स काटकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किये गये 62200/- रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में दोनो अभियुक्ताओ द्वारा बताया गया कि वे मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा चोरी तथा उठाईगिरी का काम करती हैं। उक्त महिलाएं 10 से 12 की संख्या में अपने गावं से अन्य प्रदेशों में जाकर धर्मशालाओं में कमरा किराये पर लेकर 02 से 03 महिलाओं का ग्रुप बनाती है तथा उस स्थान से 60-70 कि0मी0 की दूरी पर भीड-भाड वाले स्थानों पर अच्छे कपडे तथा नकली जेवरात पहनकर जाती है। उक्त स्थानों पर बैंक, सार्वजनिक समारोह जैसे कथा, भजन, विवाह समारोह में जाकर वह वहां अकेली महिलाओं को चिन्हित करती हैं तथा उसके बाद रैकी कर महिलाओं के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्ता 02 दिन पूर्व सहरानपुर से विकासनगर आयी थी, जहाँ सहारनपुर रोड पर स्टेट बैंक एक महिला को बैंक से रकम निकालते व गिनते हुए देख उनके द्वारा उसका पीछा किया गया, उक्त महिला के दूसरे बैंक में जाने पर दोनों अभियुक्ता उसके पीछे- पीछे बैंक में चली गयी तथा बैंक में उसके पीछे लाइन में लगकर मौका पाकर उसके कंधे पर टंगे बैग को पीछे से काटकर रकम निकाल ली। घटना को अंजाम देने के लिए अभियुक्ताओ द्वारा नुकीले ब्लेड का इस्तेमाल किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्ता वापस सहारनपुर चली गयी थी, जहाँ उनके साथ की अन्य महिलाएं रुकी हुई थी। आज भी दोनो अभियुक्ताये किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में दोबारा विकासनगर आयी थी, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी– घटना में चोरी किये गए 62200/- रूपये नकद– घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड– लाल रंग व हरे रंग का थैला ,– एक बादामी रंग का छोटा बैग



