भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनता को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड में प्रचार प्रसार लगातार तेज होता जा रहा है पौड़ी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 11:00 बजे गोचर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर भाजपा के कई मंत्री विधायक पदाधिकारी भी शामिल होंगे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी लगातार प्रचार प्रसार कर रहे है ।

उनका कहना है कि उन्हें जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है भाजपा ने दावा किया है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में विशाल जनसभा को संबोधित किया है ।
इससे कार्यकर्ता काफी उत्साहित है 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मत भाजपा प्रत्याशी को मिले इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा पौड़ी लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बलूनी का कहना है कि जिस तरह से एक के बाद एक केंद्रीय नेताओं का आगमन हो रहा है इससे कार्यकर्ताओं में खाता उत्साह है आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हो रहा है इससे कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए काम किया है ऐसे में भाजपा को जनता का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।