देहरादून
भाजपा के हुए हरिदास

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है । आज हरिद्वार के बसपा के पूर्व विधायक हरिदास अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
राजधानी देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला मतदान के तारीख तक चलता रहेगा।
उनका कहना है कि भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं जिस तरह से भाजपा काम कर रही है कई दलों के कार्यकर्ता प्रभावित है।



