भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक का दूसरा दिन आज

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दो दिनों से चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में देश भर के भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए हैं ।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है साथ में इस बात पर भी विचार मंथन किया जा रहा है कि कैसे इस बार 400 पर का आंकड़ा छुआ जा सकता है।
प्रदेश और देश के मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि इस बार भाजपा ने देश में जहां 400 पर का लक्ष्य रखा है वही उत्तराखंड की पांचो सीटों पर जीत का हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं।
उनका कहना है केंद्र और राज्य सरकार की जिस तरह की नीतियां हैं और जो उनकी योजनाएं हैं उसको लेकर कार्यकर्ता जन-जन तक जा रहे है सबसे खास बात है कि 2022 के लोकसभा चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रदेश की जनता ने अपनी मुहर लगाई है ।
ऐसे में भाजपा को पूरा भरोसा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं आने वाले दिनों में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में रैलियां का आयोजन किया जाएगा ।
आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जाएगा केंद्रीय नेताओं की रैलियां का भी आयोजन किया जाएगा भाजपा केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी।



