उत्तराखण्ड

भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। आज नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है एक अप्रैल से चुनाव प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा।

वहीं भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची को ही जारी कर दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ में स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी लिस्ट में नाम है इसी तरह से प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ में भाजपा सरकार के सभी मंत्री और भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल का भी नाम शामिल है। भाजपा का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारक को की सूची को तैयार किया है।

Related Articles

Back to top button