उत्तराखण्ड

पुलिस बजट को लेकर हुई चर्चा

अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय सभागार में राज्य की पुलिस आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

पुलिस महानिदेशक विगत वर्ष बजट का बेहतर उपयोग करने के लिए संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गयी। गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, पुलिस आधुनिकीकरण, भविष्य की कार्य योजना की समीक्षा कर निम्न निर्देश दिये गये–

  1. नए वृहद आपराधिक कानूनों के तहत पुलिस थानों में अपराध, कानून व्यवस्था, विवेचना, कार्यालय, जन कल्याण हेतु आवश्यक उपकरणों के मानक तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
  2. Separate Family Accommodation योजना के तहत सीमान्त जनपदों में तैनात कर्मियों के परिजनों हेतु देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में बहुमंजिला आवासीय सुविधा प्रदान किये जाने के संबंध में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गये।
  3. राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चौकियों के सृजन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि इसे वाइब्रेन्ट विलेज से जोड़ा जाये। वाइब्रेन्ट विलेज के अन्तर्गत आ रहे मौजूदा थाना/चौकी एवं सृजन की जाने वाली नई पुलिस चौकियों के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्लान तैयार कर लें।
  4. हाई एल्टीट्यूड में तैनात कर्मियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने एवं मौसम के दृष्टिगत उन्हें आरामदायक वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये।
  5. स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत स्क्रैप होने वाले वाहनों के स्थान पर नए वाहन क्रय करने के निर्देश दिए गये।
  6. वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रय की कार्यवाही में नई तकनीक को सम्मिलित किये जाने हेतु शीघ्र ही विक्रेताओं के लिए Vendor Conclave का आयोजन किया जाएगा।
  7. जैम पोर्टल से खरीदारी का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गये।
  8. जनपद/वाहिनीयों के शस्त्रों का ऑडिट कर स्मार्ट और शॉर्ट आर्म्स के क्रय पर जोर देने हेतु निर्देशित किया

Related Articles

Back to top button